देवरिया। ढाई साल से फरार शहर के एक विद्यालय के प्रबंधक को मंगलवार को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सात माह पहले कुर्की की कार्रवाई ीाी हो चुकी है। कोतवाली क्षेत्र के अजय कुमार मिश्र एसपी कार्यालय के पास स्कूल चलाते हैं। रामनाथ देवरिया निवासी पारितोष मिश्र मिश्र व शुभम मिश्र ने कोतवाली पुलिस व माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों से शिकायत की थी कि चाचा अजय कुमार मिश्र ने उनके पिता की खतौनी लगाकर विद्यालय की मान्यता ले ली। डीआईओएस की तहरीर पर सदर कोतवाली पुलिस ने 2022 में अजय कुमार मिश्र पर केस दर्ज किया। इस मामले में अजय मिश्र फरार चल रहे थे। कोर्ट के गिरफ्तारी वारंटी को यह लिखकर लौटा दिया गया कि उक्त नाम का व्यक्ति नहीं मिल रहा है। इधर आरोपी घर में रह रहा था। सदर कोतवाल दिलीप सिंह ने बताया कि फरार चल रहे स्कूल प्रबंधक को मंगलवार को स्कूल परिसर से गिरफ्तार कर लिया गया है। संवाद