फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों से की बदसलूकी, तीन पकड़े गए

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों से की बदसलूकी, तीन पकड़े गए
विज्ञापन

पथरदेवा/ बघौचघाट। तरकुलवा बाजार में रविवार को एक होटल के सामने बाइक खड़ी करने पर पुलिसकर्मियों और कुछ लोगों में विवाद हो गया। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी ने तीन आरोपितों को पकड़ लिया। वही मौके से फरार तीन आरोपितों की तलाश में रात में पुलिस ने गांव में दबिश दी।
तरकुलवा कस्बा में एक होटल के सामने बाइक खड़े करने को लेकर बिना वर्दी के घूम रहे थाने के सिपाहियों से दुबे टोला के कुछ युवक भिड़ गए। दुबे टोला के युवकों ने गांव में कॉल कर दिया। गांव से कुछ और युवक मौके पर पहुंच गए और सिपाहियों को गालियां देने लगे। दोनों तरफ से मामला गंभीर हो गया। पुलिस कर्मियों ने थाना प्रभारी को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी ने तीन को पकड़ लिया। वही मौके से अन्य फरार हो गए। पुलिस ने दुबे टोला में दबिश दी, लेकिन फरार युवक पकड़े नहीं जा सके। उनकी तलाश में पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही है। अभी तक मामले में कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। थाना प्रभारी जयंत सिंह ने बताया कि सुरक्षा के लिए बिना वर्दी में सिपाहियों को तैनात किया गया था। कुछ अराजकतत्वों ने बदसलूकी की हैं। उनकी तलाश की जा रही है। कुछ को पकड़ा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें