फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से लटका मिला अधेड़ का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
फंदे से लटका मिला अधेड़ का शव
विज्ञापन

गौरी बाजार। थाना क्षेत्र के इंदूपुर गांव में शनिवार की सुबह 50 वर्षीय व्यक्ति का शव पेड़ से फंदे से लटका मिला। ग्रामीणों का कहना है कि पारिवारिक कारणों से अधेड़ ने खुदकुशी कर ली है। वह आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
इंदूपुर निवासी बुद्धू गुप्ता आसपास के गांवों में मजदूरी कर जीवन यापन करते थे। वह पत्नी चिंता देवी के साथ घर पर रहते थे। उनके तीन बेटे डब्लू, पिंटू, तथा चिंटू अपने परिवार के साथ बड़े शहरों में मजदूरी करते हैं। शुक्रवार की रात बुद्धू गुप्ता भोजन कर अपने घर में सो रहे थे। उसी बीच शनिवार की सुबह टहलने निकले ग्रामीणों ने गांव से पश्चिम बुद्धू गुप्ता के खेत में आम के पेड़ से रस्सी के सहारे फंदे से लटका शव देख कर शोर मचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थोड़ी देर में भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। इसी बीच किसी ने डायल 112 पर इसकी सूचना पुलिस को दे दी। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि बुद्धू की पत्नी चिंता देवी ने पुलिस को बताया कि उनके पति ने आत्महत्या कर ली है। मामले की जांच की जा रही है। मृतक के शरीर पर किसी भी प्रकार के चोट का निशान नहीं पाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें