तीसरे दिन 1444 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा
देवरिया। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा के तीसरे दिन दोनों पालियों को मिलाकर 1444 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान सचल दल के साथ ही कंट्रोल रूम में मुस्तैदी बरती जा रही है। अब तक किसी भी केंद्र से नकलची के पकड़े जाने की सूचना नहीं है।
शनिवार को सुबह की पाली में हाईस्कूल गृह विज्ञान की परीक्षा जनपद के 208 केंद्रों पर हुई। इसमें 12635 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे तथा 11308 ने परीक्षा दी। 1327 अनुपस्थित रहीं। इसी पाली में इंटर के उर्दू विषय में पंजीकृत 454 परीक्षार्थियों में 391 उपस्थित एवं 63 अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में इंटर के बहीखाता प्रश्न पत्र में कुल 810 परीक्षार्थियों में 756 उपस्थित एवं 54 अनुपस्थित रहे।
डीआईओएस देवेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि बोर्ड परीक्षा के तीसरे दिन भी कोई नकलची नहीं पकड़ा गया। परीक्षा के प्रति लगातार सजगता बरती जा रही है।