फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान को पीटकर मार डाला

विज्ञापन
बरहज के बरौली गांव निवासी और मृतक रमेश उर्फ मुन्ना मल्ल का फाइल फोटो फोटो संवाद - फोटो : DEORIA
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बरहज। भलुअनी थाना क्षेत्र के बरौली गांव निवासी किसान रमेश उर्फ मुन्ना मल्ल (55) को बदमाशों ने पीटकर मार डाला। घटना के वक्त वे सोमवार को वह देवरिया में भतीजे अजीत मल्ल के गृहप्रवेश कार्यक्रम में शामिल होकर अवधेश विश्वकर्मा के साथ घर आ रहे थे। पुलिस ने इस मामले में तीन नामजद और छह अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
पुलिस को दी तहरीर में परिवारवालों ने कहा है कि रमेश उर्फ मुन्ना मल्ल सोमवार देर शाम करीब साढ़े नौ बजे अवधेश विश्वकर्मा के साथ देवरिया से घर आ रहे थे। बरौली मार्ग पर पिपरा पूरन गांव के निकट स्थित पुलिया पर पहले से करीब आठ-दस की संख्या में बदमाश घात लगाए बैठे थे। इन लोगों ने रमेश के पहुंचते ही हमला बोल दिए। बदमाश उन्हें मरणासन्न हाल में छोड़कर भाग गए। जानकारी होने पर परिवार और गांव के लोग जुट गए। रमेश को आनन- फानन में इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी मौत हो गई। पति की मौत पर पत्नी संजू का रो-रो कर बुरा हाल है। सीओ देवआनंद ने बताया कि मृतका की पत्नी संजू देवी की तहरीर पर चंद्र बरडीहा निवासी राजेश यादव , बरौली के सोनू यादव और अरविंद यादव सहित छह अज्ञात के खिलाफ हत्या सहित संगीन धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। कुछ लोगों को पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विरोध से नाराज था एक आरोपित
बरहज। बरौली गांव निवासी रमेश उर्फ मुन्ना मल्ल गांव पर खेती-किसानी करते थे। उनके पुत्र शुभम गाजियाबाद की एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करते हैं। लोगों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से गांव का ही एक युवक एक लड़की को अक्सर परेशान करता था। बात सार्वजनिक होने पर रमेश ने विरोध किया। इसे लेकर सोनू उनसे खार खाए हुए था। सूत्रों के अनुसार, वह पिछले कुछ दिनों से रमेश की रेकी कर रहा था। सोमवार को देवरिया में रह रहे भतीजे अजीत के नए मकान के गृहप्रवेश कार्यक्रम में जाने की जानकारी होने पर वह कुछ बदमाशों की मदद से उनके लौटने का इंतजार कर रहा था। रात साढ़े नौ बजे रमेश को देख सभी ने उस पर हमला कर दिया। बीच-बचाव में साथ आ रहे अवधेश को भी मामूली चोटें आई हैं। पिता की मौत से पुत्री प्रतिमा का रो-रो कर बेहाल। उसका कहना था कि डोली में विदा करने का सपना सजोने वाले पिता को बदमाशों ने उससे छीन लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें