फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार खेल- खिलाड़ियों के लिए कर रही बेहतर प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार खेल- खिलाड़ियों के लिए कर रही बेहतर प्रयास
विज्ञापन

स्पोर्ट्स स्टेडियम में आधुनिक मल्टी जिम हाल के लोकार्पण अवसर पर बोले कृषि मंत्री
सदर सांसद बोले, डीएम की पहल से जिम हाल का हुआ निर्माण, युवक उठाएं इसका लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। स्व. रविंद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार को आधुनिक मल्टी जिम का लोकार्पण कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, सदर सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी एवं सदर विधायक डॉ. सत्य प्रकाश मणि ने मंत्रोच्चार के बीच किया।
मुख्य अतिथि कृषि मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार खेल और खिलाड़ियों के लिए बेहतर प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में जिम का लोकार्पण किया जा रहा है। वॉलीबॉल व क्रिकेट छात्रावास निर्माण एवं तरणताल, बास्केटबॉल कोर्ट व बैडमिंटन हाल के नवीनीकरण के लिए शासन नेे एक करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। इसका निर्माण जल्द शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि क्रिटिकल गैप फंड से जिम का निर्माण कराया गया। प्रधानमंत्री फिट इंडिया के तहत चाहते हैं कि सभी लोग स्वस्थ रहें। इसके लिए बेहतर स्वास्थ्य के लिए विशेष ध्यान दिया गया है।
विज्ञापन

सदर सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी बोले, डीएम के पहल से क्रिटिकल फंड से जिम हाल का निर्माण हुआ है। इसके लिए वे बधाई के पात्र हैं। यह जिम युवाओं के लिए सार्थक व उपयोगी होगी। डीएम आशुतोष निरंजन ने कृषि मंत्री, सदर सांसद को पुष्पगुच्छ प्रदान कर उनका स्वागत किया। संचालन गिरीश सिंह ने किया। इस दौरान एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र, सीडीओ रवींद्र कुमार, एसडीएम सदर सौरभ सिंह, सीओ सिटी श्रेयश त्रिपाठी, पूर्व विधायक रविंद्र प्रताप मल्ल, जिला क्रीड़ाधिकारी केके पांडेय, अरुण सिंह, राधेश्याम शुक्ला, नगर अध्यक्ष भाजपा संजय पांडेय, शिवानंद नायक, शकील अहमद, पवन कुमार, अमित पांडेय, शालिनी शर्मा, अभिषेक देववंशी, अशोक सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें