फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: त्वरित न्याय के लिए बार-बेंच में सामंजस्य जरूरी

Sat, 25 Jan 2025 01:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भाटपाररानी। तहसील प्रांगण में शुक्रवार को अधिवक्ता संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। नए पदाधिकारियों अध्यक्ष नागेश दुबे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष धनंजय प्रताप मौर्य, श्रीप्रकाश श्रीवास्तव, महामंत्री ओमप्रकाश प्रजापति, पुस्तकालय अध्यक्ष अशोक चौबे, कोषाध्यक्ष संदीप सिंह, संयुक्त मंत्री मनोज तिवारी को मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश चंद्र तिवारी एवं विधायक सभाकुंवर ने शपथ दिलाई। मुख्य अतिथि ने कहा कि वादकारियों और आम जनता को त्वरित न्याय दिलाने के लिए बार और बेंच का आपसी सामंजस्य बहुत जरूरी है। उन्होंने अधिवक्ताओं के अनुरोध पर तहसील प्रांगण की सड़कों के निर्माण की घोषणा की।
विज्ञापन

विधायक सभाकुंवर ने नए पदाधिकारियों को बधाई देते हुए परिसर में एक हाईमास्ट लैंप देने की घोषणा की। छठवीं बार नवनिर्वाचित अध्यक्ष नागेश दुबे ने अतिथियों को अंग वस्त्र व स्मृति चिह्न देखकर सम्मानित किया। इस दौरान एसडीएम रत्नेश तिवारी, तहसीलदार धीरज यादव, नायब तहसीलदार अभिजीत सिंह, सिंहासन गिरी, अशोक दीक्षित,सुशील ओझा, प्रदीप गुप्ता, महेश चंद्र श्रीवास्तव, बृजेश श्रीवास्तव व अन्य ने नये पदाधिकारियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें