बरहज। गुजरात पुलिस मंगलवार को मदनपुर कस्बे के पौहरिया वार्ड में दबिश दी। पुलिस ने वार्ड निवासी हरी पासवान को हिरासत में लेकर गुजरात चली गई। आरोप है कि हरी साल 2008 में हुई एक हत्या में वांछित है।
जानकारी के अनुसार, गुजरात के बड़ोदरा सिटी स्थित मकरपुरा थाने के हेड कांस्टेबल हरेंद्र सिंह के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम मदनपुर थाने पर पहुंची। टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ पौहरिया वार्ड निवासी हरी पासवान के घर पर दबिश दी। दरवाजे पर पुलिस को देख हरी भागना चाहा, मगर उसे दबोच लिया गया। इंस्पेक्टर मदनपुर अनिल कुमार ने बताया कि हत्या के मामले में गुजरात पुलिस आरोपी को अपने साथ ले गई है। संवाद