भाटपार रानी (देवरिया)। खामपार थाना क्षेत्र के एक गांव की मंगलवार को 15 वर्षीय किशोरी को शराब पिलाकर याैन शोषण करने की कोशिश की गई। रात करीब आठ बजे परिजन किशोरी को नशे की हालत में भाटपाररानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां उसने डॉक्टर को आपबीती सुनाई।
आपातकालीन ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. अजीत गुप्ता ने बताया कि किशोरी के मुंह से शराब की गंध आ रही थी और उसके गले व हाथ पर खरोंच के निशान थे। किशोरी ने बताया कि एक युवक ने उसे जबरन शराब पिलाई और यौन शोषण करने की कोशिश की।
प्रारंभिक उपचार के बाद किशोरी को मेडिकल कॉलेज देवरिया भेजा गया है। थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि किशोरी के साथ छेड़खानी का मामला सामने यहां है।
उसके बगल के ही एक युवक ने छेड़खानी की है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद