फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीज भंडार का गोदाम सील

विज्ञापन
विज्ञापन
गोदाम प्रभारी पर 11 लाख से अधिक रकम गबन करने का केस दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लार। सरकारी बीज को बेचने के बाद भुगतान नहीं करने के मामले में लार के राजकीय कृषि बीज भंडार प्रभारी पर 11 लाख रुपये से अधिक का गबन करने का मुकदमा जिला कृषि अधिकारी की तहरीर पर दर्ज किया गया है। गोदाम प्रभारी को जिला कृषि कार्यालय में अटैच कर दिया गया है। जिला कृषि अधिकारी के अनुसार, मुकदमा दर्ज होने के बाद से गोदाम प्रभारी फरार हैं। इसके बाद से बीज गोदाम को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन

गेहूं का बीज बेच कर कृषि भंडार लार के प्रभारी द्वारा रुपये जमा नहीं किया जा रहा था। कई बार पत्राचार के बाद भी रकम न जमा कराने पर जिला कृषि अधिकारी ने लार थाने में तहरीर देकर गोदाम प्रभारी सुबास विश्वकर्मा पर 11 लाख रुपये से अधिक गबन करने की तहरीर दी। जिला कृषि अधिकारी मुजम्मिल की तहरीर पर पुुलिस ने गबन का मुकदमा दर्ज कर लिया। जिला कृषि अधिकारी मुजम्मिल ने बताया कि गेहूं के बीज का ग्यारह लाख से अधिक रुपये गोदाम प्रभारी ने निर्देशों के बाद भी जाम नहीं किया है। उसके खिलाफ गबन करने का मुकदमा लार थाने में दर्ज कराया गया है। तीन माह से वह फरार हैं। गोदाम को सील कर दिया गया है। उधर, पूर्व गोदाम प्रभारी सुबास विश्वकर्मा ने बताया कि किसानों की गेहूं की बीज अंकुरित नहीं हुआ था। किसान प्रदर्शन कर रहे थे। शिकायत पर बदल दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें