फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दाम से एक हजार अधिक रुपये लेकर देता था टिकट, जेल

Tue, 12 Dec 2023 11:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सीआईबी ने दुकान पर छापेमारी कर संचालक को दबोचा, प्रतिबंधित सॉफ्टवेयर और अग्रिम यात्रा के 16 टिकट मिले
विज्ञापन


भटनी। सीआईबी टीम ने बघौचघाट क्षेत्र की एक दुकान में छापा मारकर दुकान संचालक को गिरफ्तार किया। टीम को दुकान से प्रतिबंधित सॉफ्टवेयर और अग्रिम यात्रा के 16 रेल टिकट बरामद हुए। आरोपित के विरुद्ध देवरिया आरपीएफ कार्यालय में केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया। आरोपी जरूरतमंदों को टिकट के दाम से एक हजार रुपये ज्यादा लेकर टिकट की कालाबाजारी करता था।

सीआईबी प्रभारी भटनी अरविंद यादव को सूचना मिली कि बघौचघाट क्षेत्र के पकहां बाजार में राय टूर एंड ट्रैवेल्स में टिकट की कालाबाजारी की जाती है। टीम ने गोरखपुर सीआईबी के साथ मिलकर रविवार को दुकान में छापेमारी की। यहां प्रतिबंधित सॉफ्टवेयर, करीब 36 हजार के अग्रिम यात्रा के 16 रेल टिकट, डेस्कटॉप, प्रिंटर, मोबाइल आदि बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीआईबी ने दुकान संचालक विश्वजीत राय निवासी पखा थाना बघौचघाट के खिलाफ देवरिया रेलवे स्टेशन पर केस दर्ज कराया और जेल भेज दिया। सीआईबी प्रभारी भटनी अरविंद यादव ने बताया कि जरूरतमंदों को टिकट के दाम से एक हजार से अधिक रुपये लेकर कालाबाजारी करने के आरोप में एक दलाल को पकड़ा गया है। पूछताछ में अन्य लोगों का नाम भी सामने आया है जल्द ही उनपर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें