फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोखरी में मिला बच्ची का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
पोखरी में मिला बच्ची का शव
विज्ञापन

मदनपुर/रुद्रपुर। खेत से घर आ रही एक बच्ची का शव पोखरी में मिला। वह खेत में पिता से मिलकर घर आ रही थी। करीब तीन घंटे तक लापता रहने के बाद उसका शव घर के बगल स्थित पोखरी में मिला। घटना बुधवार के सुबह जमिरा गांव की है।
विज्ञापन

मदनपुर थाना क्षेत्र के जमिरा गांव के रहने वाले माया शंकर त्रिपाठी किसान हैं। बुुधवार की सुबह वह घर से कुछ दूरी पर स्थित अपने खेत में काम करने गए थे। कुछ देर बाद उनकी बेटी अश्वी (3) भी खेत में पहुंच गई। पिता ने बताया कि उन्होंने बेटी को घर जाने के लिए भेज दिया। एक घंटे बाद वह घर पहुंचे तो बेटी की तलाश शुरू हो गई।
विज्ञापन

उसका शव घर के बगल स्थित पोखरी में मिला। बेटी का शव देख पिता और मां प्रिया त्रिपाठी का रो-रोकर बुरा हाल था। घर वालों ने शव को दफन कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें