फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आने से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक की चपेट में आने से किसान की मौत
विज्ञापन

बरहज। पैना स्थित कन्या विद्यालय के समीप बुधवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे रामजानकी मार्ग पर अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से किसान विदेशी (70) की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक लेकर भाग रहे चालक को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाने कर दिया।
पैना निवासी विदेशी सुबह दवा लेने चौराहे पर जा रहे थे। वह गांव स्थित कन्या विद्यालय के समीप पहुंचे थे कि बरहज की ओर से तेज गति से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गए। विदेशी की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसा देखकर आसपास के लोग जुट गए। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। गांव के लोग चौराहे की ओर दौड़ पड़े। विदेशी की मौत से पत्नी चनदेईया देवी का रो-रो कर बुरा हाल था। पुत्र श्याम सुंदर, संजय, संतोष और सूरज बदहवास थे। इंस्पेक्टर टीजे सिंह ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें