सीएमओ के निरीक्षण में गैरहाजिर मिले चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी
देवरिया। सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने बृहस्पतिवार को पीएचसी मझगांवा, भलुअनी के अंतर्गत करहयी टोला, पकड़ी बाजार उपकेंद्र, न्यू पीएचसी कुशमहा के टीकाकरण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान एक चिकित्साधिकारी सहित पांच कर्मी अनुपस्थित मिले। सभी से स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
सीएमओ न्यू पीएचसी कुशमहा पहुंचे तो चिकित्साधिकारी डॉ. ओमप्रकाश व डॉ. विनोद कुमार सिंह अनुपस्थित मिले। उन्होंने महेन स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत ग्राम हरनई का निरीक्षण किया। पीचसी महेन के निरीक्षण में आयुष चिकित्सक डॉ. प्रियंका शाही, वरिष्ठ सहायक अजय सिंह एवं कनिष्ठ सहायक दीनेश कुमार यादव अनुपस्थित पाए गए। उन्होंने अनुपस्थित चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियों का स्पष्टीकरण तलब करने का निर्देश प्रभारी चिकित्साधिकारियों को दिया। पीएचसी महेन के लोहाव गांव में डेंगू का एक संभावित मरीज पाया गया, जिसके घर जाकर सीएमओ ने निरीक्षण किया। इस दौरान स्वास्थ्य शिक्षाधिकारी लालबचन चौधरी मौजूद रहे।