1600 मीटर की दौड़ में वाराणसी के मनीष यादव रहे अव्वल
मईल। क्षेत्र के एकौना गांव के रनिंग ग्राउंड में बृहस्पतिवार को 1600 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि सलेमपुर के विधायक काली प्रसाद ने फीता काटकर दौड़ की शुरुआत कराई। प्रतियोगिता में ढाई सौ युवाओं ने भाग लिया।
पांच चक्र में संपन्न हुई दौड़ प्रतियोगिता में वाराणसी के मनीष यादव प्रथम, चौरीचौरा के रुस्तम पासवान द्वितीय, बाराबंकी के विपिन यादव गुड्डू तृतीय, देवरिया के अरुण गोड़ चतुर्थ व देवरिया के ही मनोज राजभर पंचम स्थान पर रहे। विधायक काली प्रसाद व विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता रजनीश उपाध्याय ने प्रथम और द्वितीय स्थान पर आने वाले धावकों को रेंजर साइकिल व अन्य धावकों को मेडल व नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान शैलेश कुमार, सूरज तिवारी, मनीष पाठक, अजीत पटेल, सत्येंद्र कुमार, विद्या पाठक, रितेश यादव, राम मनोहर त्रिपाठी, हरि बल्लभ शुक्ला, सूरज मौर्य, राहुल, मधुरेंद्र, विनीत, अमरजीत यादव, राकेश, शिव कुमार पाल, राजेश मिश्रा आदि उपस्थित रहे।