फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सांसद-विधायक से लिपट कर रोने लगा देवेश, बोला- भैया...सब कुछ तो उजड़ गया, अब तक नहीं मिला न्याय

Sat, 14 Oct 2023 11:19 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।

सार

देवेश ने गांव में अपने दिवंगत परिजनों का एकादश किया। शुक्रवार की सुबह वह देवरिया से श्राद्ध संस्कार करने को पहुंचा, तो रिश्तेदारों की भीड़ लग गई। देवरिया से आए आचार्यों ने श्राद्ध के दौरान पिंडदान कराया। इस दौरान देवेश कई बार भावुक होकर रोने लगा।
विज्ञापन
सांसद कमलेश पासवान और विधायक शलभ मणि से लिपट कर रोने लगा देवेश - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवरिया जिले में फतेहपुर के लेड़हा टोले पर सामूहिक हत्याकांड में मारे गए पांच लोगों के श्राद्ध में शुक्रवार को शामिल होने पहुंचे बांसगांव के सांसद और सदर के विधायक से लिपट कर देवेश रोने लगे। देवेश को बिलख कर रोता देख सांसद और विधायक खुद को रोक नहीं पाए और उनकी आंखें भर आईं। सांसद से लिपटा देवेश बोला, भैया... घर देखिए, सब कुछ तो उजड़ गया मेरा, लेकिन अब तक न्याय नहीं मिला। आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई कब होगी।

विज्ञापन


जिसे सुन सांसद कमलेश पासवान और विधायक शलभ मणि ने देवेश को ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं फतेहपुर घटना की समीक्षा कर रहे हैं। मामले में लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर लगातार कार्रवाई जारी है। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। सांसद ने कहा कि फतेहपुर में एक साथ छह लोगों की हत्या से पूरा देश मर्माहत है। घटना की बड़ी बारीकी से जांच कराई जा रही है।

इसे भी पढ़ें: मकान बचाने के लिए डीए कोर्ट में प्रेम के अधिवक्ता दाखिल करेंगे आपत्ति, पत्नी लगा रही मदद
विज्ञापन

 

इस पर किसी प्रकार की कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए। इस दौरान विभिन्न राजनैतिक दलों ने सामूहिक हत्याकांड में मृतकों को श्रद्धांजलि दी। लेड़हा टोले पर सत्यप्रकाश दुबे के परिवार से मिलने बिहार के नेता भी पहुंचे। पूर्व मंत्री सतीश दुबे, भाजपा नेता शशांक मणि, कमलेश सिंह आदि ने श्रद्धांजलि दी। वहीं सपा के पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण उर्फ खोखा सिंह ने दोनों परिवार से मिलकर ढांढस बंधाया।

इसे भी पढ़ें: देवरिया सामूहिक हत्याकांड: आंसुओं की धारा के बीच देवेश ने किया पिंडदान, ब्रह्मभोज में जुटी भीड़
विज्ञापन

ये है पूरा मामला
बता दें कि देवरिया जिले में रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर गांव में 2 अक्तूबर को सुबह छह बजे जमीन के विवाद में एक पूर्व जिला पंचायत सदस्य की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई थी। इससे गुस्साएं पूर्व जिला पंचायत सदस्य के पक्ष के लोग दूसरे पक्ष के घर में घुसकर पति, पत्नी और उसकी तीन संतानों को गोली मारकर और धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी थी, जबकि एक बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया था।



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें