फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया हत्याकांड: प्रेम की पत्नी ने दर्ज केस पर खड़ा किया सवाल, बोली- पति के असली कातिलों पर हो FIR

Sat, 14 Oct 2023 10:43 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।

सार

देवरिया जिले में रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर गांव में 2 अक्तूबर को सुबह छह बजे जमीन के विवाद में एक पूर्व जिला पंचायत सदस्य की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई। इससे गुस्साएं पूर्व जिला पंचायत सदस्य के पक्ष के लोग दूसरे पक्ष के घर में घुसे और पति, पत्नी और उसकी तीन संतानों को गोली मारकर और धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी थी, जबकि एक बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया था।
विज्ञापन
प्रेम यादव की पत्नी शीला - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रेम की पत्नी शीला यादव ने पति की हत्या में दर्ज केस पर सवाल खड़ा किया है। आरोप लगाते हुए कहा है कि पुलिस ने जल्दबाजी में केस दर्ज किया और मेरे पति को मारने वाले अन्य कातिलाें को छोड़ दिया। जिस व्यक्ति ने केस दर्ज कराया उसे भी जेल भेज दिया गया और मुकदमे की काॅपी तक नहीं दी गई। पत्नी ने कहा कि शनिवार को वह पुलिस अधीक्षक से मिलकर शिकायत करेंगी और न्याय की गुहार लगाएंगी।

विज्ञापन


उनका आरोप है कि अनिरुद्ध यादव की तहरीर पर अपराध संख्या 415 दर्ज किया गया है। जिन्हें वादी बनाया गया है वह जेल में हैं। जो आरोपी हैं वह मर चुके हैं। केस दर्ज करने में एकतरफा कार्रवाई की गई है, क्योंकि मर चुके सत्यप्रकाश दुबे, किरन, सलोनी, नंदनी, गांधी को आरोपी बनाया गया है। जबकि इस घटना में अन्य लोग भी शामिल रहे हैं। जिनका नाम केस में नहीं दर्ज किया गया है।

इसे भी पढ़ें: ज्ञानप्रकाश से खरीदी भूमि का बैनामा निरस्त करने की तैयारी शुरू, खामियां मिलने पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन

 

कहा कि अगर अनिरुद्ध मुकदमा दर्ज कराए होते तो उन्हें जानकारी होती, लेकिन उनके नाम से किसी दूसरे व्यक्ति को खड़ा कर केस दर्ज कराया गया है, ताकि मेरे पति को मौत के घाट उतारने वाले बच जाएं। यह बड़ी साजिश का हिस्सा है। इसकी शिकायत मैं पुलिस के आला अफसरों से करूंगी। फिर से मेरा मुकदमा दर्ज किया जाए और तहरीर ली जाए, जिससे मेरे पति के हत्यारोपियों को सजा मिल सके।

इसे भी पढ़ें: फतेहपुर जाना है...पहले नाम-पता नोट कराओ; 10 दिन बाद भी सामान्य नहीं हो सका जनजीवन

प्रेम यादव के ब्रह्मभोज को लेकर परिजनों ने पांच वाहनों के लिए मांगी अनुमति

फतेहपुर कांड में मृत प्रेम यादव का शनिवार को कर्मकांड के तहत नारायण बलि होनी है और सोमवार को ब्रह्मभोज है। इसके लिए उनकी पत्नी ने प्रशासन से पांच वाहनों के लिए अनुमति मांगी है, ताकि इंतजाम करने में सहूलियत हो सके। वहीं धारा 144 लागू होने के चलते रिश्तेदारों को भी कार्यक्रम में आने में दिक्कत न हो। उनकी मांग पर प्रशासन ने शुक्रवार को अनुमति दे दी है।

इसे भी पढ़ें: मकान बचाने के लिए डीएम कोर्ट में अपील करेंगे प्रेम के अधिवक्ता, पत्नी बोली- पाई-पाई जोड़कर बनाया
विज्ञापन

ये है पूरा मामला

बता दें कि देवरिया जिले में रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर गांव में 2 अक्तूबर को सुबह छह बजे जमीन के विवाद में एक पूर्व जिला पंचायत सदस्य की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई थी। इससे गुस्साएं पूर्व जिला पंचायत सदस्य के पक्ष के लोग दूसरे पक्ष के घर में घुसकर पति, पत्नी और उसकी तीन संतानों को गोली मारकर और धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी थी, जबकि एक बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया था।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें