वभनौली पांडेय के युवक की सड़क हादसे में मौत
सलेमपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के बभनौली पांडेय गांव के दो युवक दो माह पूर्व दिल्ली कमाने गए थे। कंपनी जाते समय रास्ते में उनकी बाइक को सामने से आ रहे वाहन की चपेट में आ गई। दोनों घायल हो गए। उसमें एक की इलाज के दौरान मौत हो गई।
बभनौली पांडेय निवासी अजय कुशवाहा पुत्र राम बदन कुशवाहा तथा उसी गांव के ब्रजेश गुप्ता दोनों दिल्ली की एक कंपनी में साथ ही नौकरी करते थे। शुक्रवार को दोनों बाइक से कंपनी जा रहे थे। इसी बीच अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। वे अनियंत्रित होकर गिर पड़े। दोनों को गंभीर चोटें आईं। आसपास के लोगों ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान अजय कुशवाहा की मौत हो गई।