फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मेर गांव में फंदे से लटक कर युवक ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मेर गांव में फंदे से लटक कर युवक ने दी जान
विज्ञापन

लार रोड। मईल थाना क्षेत्र के धर्मेर गांव में मंगलवार को युवक का शव उसके रूम में फंदे से लटका मिला। दूसरे कमरे में सो रही पत्नी सुबह उठी और उसके कमरे में गई तो पति को फंदे से लटकता देख चिल्लाने लगी। शोर सुनकर आसपास के लोग जुट गए। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मईल थाना क्षेत्र के धर्मेर गांव निवासी ओम प्रकाश पाल रेलवे में कर्मचारी थे। कुछ दिनों पूर्व वह किसी कार्य से पत्नी उर्मिला के साथ दिल्ली गए हुए हैं। घर पर उनका बड़ा पुत्र मनीष उसकी पत्नी जया तीन वर्षीय पुत्र निशांत व भांजा विशाल रह रहे थे। सोमवार रात नशे की हालत में पहुंचा मनीष मंजिले पर अपने कमरे में सो गया। मनीष को नशे में देख उसकी पत्नी अपने बच्चे के साथ दूसरे कमरे में सो गई। सुबह में झाड़ूू लगाने मनीष के रूम में गई तो मनीष का शव पंखे से दुपट्टे के सहारे लटका देख जया चिल्लाने लगी। शोर सुनकर अगल बगल के लोग जुट गए। सूचना पर पहुंची मईल पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मनीष तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसकी मौत से उसकी पत्नी जया का रो-रो कर बुरा हाल है। बेटे की मौत की सूचना पाकर पिता ओम प्रकाश व मां उर्मिला भी दिल्ली से चल दिए हैं। इस बाबत एसओ मईल प्रमोद सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें