फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संकट : रामगुलाम टोला में एक माह से पेयजल आपूर्ति बाधित

Sun, 08 Jun 2025 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
रामगुलाम टोला मेंं बर्बाद हो रहा जलकल का पानी।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। शहर के रामगुलाम टोला में रसोई गैस पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदे गए गड्ढे लोगों के लिए मुसीबत बन गए हैं।
खोदाई से गली में जगह-जगह जलकल की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। दो हजार घरों की पेयजल आपूर्ति बाधित है। इससे लोगों के सामने समस्या खड़ी हो गई है। हजारों लीटर पानी नाली में गिरकर बर्बाद हो रहा है। चार पहिया वाहनों की आवाजाही भी बंद हो गई है। भीखमपुर रोड स्थित सौरभ एजेंसी से रामगुलाम टोला की तरफ जानी वाली गली में रसोई गैस पाइप लाइन डालते समय जलकल की पाइप क्षतिग्रस्त हो गई है।
विज्ञापन

गली में विनिता वर्मा के मकान के सामने एक माह से पाइपलाइन को जलकल के कर्मचारी मरम्मत कर रहे हैं, लेकिन दुरुस्त नहीं कर पा रहे हैं। नगर पालिका के ईओ का कहना है गैस पाइपलाइन की खोदाई पर रोक लगा दी गई है। क्षतिग्रस्त पाइपलाइन सही करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें