फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: कैंसर सेंटर स्थापित करने की कवायद शुरू

Sun, 08 Jun 2025 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। मेडिकल कॉलेज में डिस्टि्रक्ट डे केयर कैंसर सेंटर (डीसीसीसी) स्थापित करने की कवायद शुरू कर दी गई है। इसके लिए नोडल अधिकारी नामित कर दिए गए हैं।
परिसर में जगह के चिह्नित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। इसके चालू होने से संभावित कैंसर मरीजों को चिह्नित करने में आसानी होगी, जबकि कैंसर पीड़ित को फालोअप के लिए परेशान नहीं होना होगा। विशेषज्ञ डॉक्टर से संपर्क कर उसकी सलाह पर उपचार मिल सकेगा।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में आने वाले संभावित कैंसर के मरीजों के लिए जांच और इलाज की सुविधा नहीं है। इस वजह से मरीजों को परेशान होना पड़ता है।
उन्हें जांच के लिए गोरखपुर, वाराणसी, लखनऊ जाना पड़ता है। इससे समय और धन खर्च होता है।
कुछ मरीज प्रारंभिक स्टेज में जांच नहीं करवा पाते हैं, जिससे हालत गंभीर होने पर ही जांच में कैंसर की पुष्टि होती है।
हायर सेंटर में इलाज चलने पर फालोअप के लिए बार-बार जाना पड़ता है। इससे मरीजों और तीमारदारों को दिक्कत होती है। इसे देखते हुए शासन ने डे केयर कैंसर सेंटर स्थापित करने का निर्देश दिया है। इसके बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन सक्रिय हो गया है। सेंटर के नोडल अधिकारी के रूप में डॉ. विजय कुमार गुप्ता को नामित किया गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा स्थान चिह्नित करने का कार्य तेज कर दिया गया है। उपयुक्त स्थान चिह्नित होने के बाद प्रस्ताव महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण को भेज दिया जाएगा। वहां से हरी झंडी मिलने के बाद सेंटर को चालू करने की दिशा में कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें