फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में मारपीट, मची भगदड़

Tue, 02 Aug 2016 10:27 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने विवाद शांत कराया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सलेमपुर। मारपीट के बाद इलाज कराने सीएचसी आए युवक और युवती आपस में भिड़ गए। इससे अस्पताल में अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने विवाद शांत कराया। लोगों के सामने युवती पुलिस से युवक पर छेड़खानी का करने आरोप लगा रही थी।
विज्ञापन


पुलिस दो युवकों को हिरासत में लेकर छानबीन कर रही है। कोतवाली क्षेत्र के भीमपुर गांव का एक युवक कई दिनों से पड़ोस की युवती से छींटाकशी कर रहा था। युवक के हरकत से तंग आकर युवती ने घरवालों को जानकारी दी। इसी बात को लेकर मंगलवार को युवती और युवक के घरवालों में मारपीट हो गई। युवक और युवती के घरवाले सीएचसी पहुंचे।

मेडिकल कराने के दौरान युवक और युवती फिर अस्पताल में मारपीट करने लगे। मारपीट होने से अस्पताल में मौजूद लोग भागने लगे। डॉक्टर ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती के भाई और छेड़खानी करने वाले युवक को हिरासत में ले लिया। इस बाबत प्रभारी कोतवाल अशोक यादव ने बताया कि छींटाकशी के मामले को लेकर मारपीट हुई थी। दो को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें