फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के साथ छेड़खानी, विरोध पर पति को सटाया तमंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
छेड़खानी के विरोध पर पति को सटाया तमंचा
विज्ञापन


शहर के एक मोहल्ले की घटना, कोतवाली पहुंची महिला
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। छत पर गीला कपड़ा पसार रही महिला के साथ दो युवकों ने दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर सुनकर पहुंचे पति की आरोपियों ने पिटाई कर दी। कनपटी पर तमंचा सटाकर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित महिला ने कोतवाली में तहरीर दी है। शहर के एक मोहल्ले में किराए के मकान में अपने परिवार के साथ एक व्यक्ति रहता है। शुक्रवार की शाम करीब चार बजे कपड़ा धुलने के बाद छत पर फैला रही थी। इसी मकान में रहने वाले दो युवक छत पर पहुंचे और महिला के साथ जोर जबरदस्ती करने लगे। शोर मचाने पर महिला का पति छत पर पहुंचा तो युवकों ने उसकी भी पिटाई कर दी। शोर सुन मोहल्ले वालों की भीड़ जुट गई। आरोप है कि इस दौरान एक युवक ने तमंचा सटाकर जान से मारने की धमकी दी। कोतवाल यादवेंद्र कुमार पाल ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है।

रोडवेज गेट पर मारपीट, एक का फटा सिर
देवरिया। रोडवेज गेट पर ई-रिक्शा चालकों के बीच शुक्रवार की शाम को मारपीट हुआ। बीच बचाव करने पहुंचे ई-रिक्शा के मालिक का सिर फट गया। मामला बढ़ता देख पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटे ने पिता को घर से निकाला
देवरिया। रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के रामपुर दुल्लह गांव निवासी शंकर अपने बेटे से परेशान है। आरोप है कि इकलौता बेटा बुढ़ापे में मुझे घर से निकाल दिया है और दो वक्त की रोटी भी नहीं दे रहा है। बेटे के इस हरकत से तंग आकर बुजुर्ग ने डीएम को शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें