फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
दो दर्जन से अधिक मामले है आरोपी पर दर्ज
विज्ञापन

नौ माह से चल रहा था फरार
शिवपुर पड़रही में अवैध शराब और असलहे की मिली थी फैक्ट्री
पूर्व में पकड़े जा चुके है चार कारोबारी
फोटो समाचार।
रुद्रपुर। क्षेत्र के शिवपुर पड़रही में अवैध शराब और असलहे की फैक्ट्री चलाने वाले गैंग के सरगना को बुधवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया। वह नौ माह से शराब बरामद होने के बाद फरार चल रहा था। आरोपी पर देवरिया और गोरखपुर जिले के कई थानों में दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज है। वह कोतवाली के टॉप टेन बदमाशों में शामिल है। पुलिस ने उसे न्यायालय भेज दिया।
विज्ञापन

चार अप्रैल को 2018 को शिवपुर पड़रही गांव में एक पोल्ट्री फार्म से पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब और असलहे की फैक्ट्री पर छापामारी की। मामले में पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ। पुलिस ने अवैध कारोबार में ध्रुव नरायण पांडेय निवासी पैना बरहज, सोहन निवासी टमठा झगहा गोरखपुर, शिवपुर पड़रही निवासी सुरेश निषाद, रमाशंकर निषाद उर्फ गेलन और उसके बेटे धन्नजंय निषाद पर केस दर्ज किया। पुलिस सुरेश, ध्रुव पांडेय, सोहन और धन्नंजय को गिरफ्तार पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी। अवैध कारोबार गैंग का सरगना रमाशंकर नौ माह से फरार चल रहा था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार रमाशंकर पर चोरी, धोखाधड़ी, अवैध तरीके से लकड़ी का कारोबार, आबकारी अधिनियम और आर्म्स एक्ट के कई मुकदमे दर्ज है। आरोपी पर गुंडा एक्ट और गैंगेस्टर की भी कार्रवाई हो चुकी है। बुधवार की सुबह मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने उसके घर शिवपुर पड़रही में छापामारी की। वह घर से सामान लेकर भागने के फिराक में था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें