फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर के मकान से 30 लाख की चोरी

विज्ञापन
लार के हरखौली में चोरी के बाद बिखरा सामान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लार। स्थानीय थाना क्षेत्र के हरखौली गांव में खिड़की का ग्रिल काटकर चिकित्सक के घर में घुसे चोरों ने लाखों का माल उड़ा दिया। चोर घर से नकदी-जेवरात समेत करीब 30 लाख का माल समेट ले गए हैं। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित किए।
विज्ञापन

रामजानकी मार्ग पर स्थित हरखौली गांव के बाहर डॉ. हरेंद्र यादव का मकान है। मंगलवार की रात परिवार के सभी सदस्य अपने कमरों में सोन गए। आधी रात में पिछले हिस्से की खिड़की का ग्रिल काटकर चोर घर में घुस गए। डॉ. हरेंद्र के मुताबिक चोरों ने मकान के पश्चिम तरफ स्थित कमरे में जाकर आलमारी में रखा करीब 1.15 लाख रुपये नकद, गले का हार, टीका, नथिया, सोने की चूड़ी, दो माला, मंगल सूत्र समेत उनकी पत्नी व विवाहिता बेटी के सभी कपड़े, गहने सहित 30 लाख का सामान चुरा लिया। सुबह घर वालों की नींद खुली तो कमरे में सामान बिखरा देख दंग रह गए। चोरी की सूचना पर लार थानाध्यक्ष राजेश सिंह व एसआई सुभाष यादव ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिंक टीम ने फिंगर प्रिंट का नमूना लिया। थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि चोरी की घटना का पर्दाफाश करने के लिए पुलिस लगी हुई है ।

मईल से लार तक एक ही गिरोह कर रहा चोरी
लार रोड। पिछले एक पखवारे से मईल और लार क्षेत्र में चोरियों की बाढ़ आ गई है। पुलिस किसी भी मामले में सफलता नहीं प्राप्त कर सकी है। मईल के इशारु में तीन घरों व लार के हरखौली में एक घर में जिस प्रकार चोरी की घटनाएं हुई है, उससे लोग भयभीत हैं। अहम बात यह कि सभी चोरियां एक ही तरह से अंजाम दी गई हैं। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि सभी घटनाओं में एक ही गिरोह का हाथ है। अभी एक सप्ताह पूर्व मईल थाने के इशारू में सत्राजीत पांडेय के घर में चोर घुसे थे। इसी गांव में ही ज्ञानपति पांडेय व धर्मेंद्र सिंह के घर को भी चोर निशाना बना चुके हैं। उसी अंदाज में चोरों ने हरखौली में हरेंद्र यादव के मकान को भी निशाना बनाया। गांव से बाहर स्थित मकान में ग्रिल काटकर घुसे चोरों ने इत्मीनान से चोरी को अंजाम दिया और फिर माल समेटकर चलते बने।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें