रेलवे टिकट दलाल को सीआईबी ने 84 हजार रुपये के टिकट के साथ किया गिरफ्तार
देवरिया। शहर के भीमपुर रोड पर स्थित ट्रेवेल्स एजेंसी पर सीआईबी और आरपीएफ ने दबिश देकर ई- टिकट बना कर महंगे दामों में बचने दलाल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से 84 हजार रुपये से अधिक का टिकट बरामद किया गया है। टिकट बेचकर रखे 26 हजार नगद और लैपटाप को सीआईबी ने बरामद किया है। आरपीएफ ने बताया कि टिकट दलाल करीब चार साल से अधिक समय से यह काम करता था।
रेलवे के ई टिकट दलाली के बारे में बृहस्पतिवार को सीआईबी को सूचना मिला कि शहर के भीखमपुर रोड पर स्थित यूसुफ ट्रेवेल्स का मालिक यूसुफ अंसारी निवासी रामगुलाम टोला शास्त्री नगर आईआरसीटीसी की 105 फर्जी पर्सनल आईडी से ई टिकट बना कर बेच रहा है। सीआईबी और आरपीएफ ने दुकान पर छापा मारा तो मौके से यूसुफ पकड़ में आ गया। जहां पर पता चला कि जरूरमंद व्यक्तियों से रेलवे टिकटों का आर्डर प्राप्त कर तथा ई टिकट बनाकर लोगों से 500 से 1000 रुपये प्रति टिकट अधिक लेकर बेच रहा था। तलाशी के दौरान आईडी, मोबाइल व लैपटॉप को चेक करने पर 44 सामान्य व तत्काल रेलवे ई टिकट बरामद हुआ। जो करीब 84233.70 रुपये थे।ई टिकट बनाने में प्रयुक्त दो लैपटॉप, एक कम्प्यूटर सेट, एक प्रिंटर, नगद 26020 रुपये, दो मोबाइल को आरपीएफ ने जब्त कर लिया। आरपीएफ ने बताया कि करीब 4 से 5 वर्षों से यहां पर ई टिकट दलाली का धंधा चल रहा था। आरोपी द्वारा ग्राहकों से प्राप्त आर्डर के आधार पर प्रतिबंधित सॉफ्टवेयर एनजीईटी का उपयोग कर तत्काल ई टिकट बनाया जाता था। आरोपी के खिलाफ रेलवे अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। मामले का खुुलासा करने वाली टीम में निरीक्षक मनभरन, सीआईबी भटनी प्रभारी उप निरीक्षक अरविंद यादव,दिलीप कुमार सिंह, उप निरीक्षक संजय कुमार राय सहित अन्य रहे।