फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्थानांतरण के विरोध में स्वास्थ्य विभाग के लिपिकों ने किया कार्य बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानांतरण के विरोध में स्वास्थ्य विभाग के लिपिकों ने किया कार्य बहिष्कार
विज्ञापन

देवरिया। स्थानांतरण के विरोध में प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर बृहस्पतिवार को यूपी मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन के बैनर तले स्वास्थ्य विभाग के लिपिकों का आंदोलन जारी रहा। लिपिकों ने कार्य बहिष्कार कर सीएमओ कार्यालय में धरना दिया। जिलाध्यक्ष मनोज कुमार उपाध्याय ने कहा कि लिपिकों के तबादले में अनियमितता बरती गई है। इसमें स्थानांतरण नीति का पालन नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि आंदोलन को देखते हुए निदेशक (प्रशासन) चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं ने स्थानांतरण में हुई अनियमितता पर वार्ता के लिए प्रांतीय महामंत्री को आमंत्रित किया है। जल्द ही हम लोगों के हित में कुछ न कुछ फैसला होगा। संगठन के पूर्व पदाधिकारी एसपी पांडेय, वरिष्ठ सहायक पथरदेवा अजय यादव, मंत्री अरुण शाही, वरिष्ठ सहायक अरविंद सिंह, राय कमलेश्वर श्रीवास्तव, विजय गुप्ता, कनिष्ठ सहायक संजय सिंह, अखिलेश जायसवाल आदि ने कहा कि मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। साथ ही संगठन के सदस्यों की हौसला आफजाई करते हुए संघर्ष के लिए प्रेरित किया। एनएचएम के संविदा कर्मचारी संघ ने भी समर्थन दिया है। संघ के अध्यक्ष राजीव भूषण पांडेय व उपाध्यक्ष रविजीत बहादुर सिंह ने कहा कि स्थानांतरण में अनियमितता की गई है। इसे निरस्त किया जाए। मातृ शिशु कल्याण महिला कर्मचारी संघ की वृंदा देवी, प्रयोगशाला सहायक संघ के अध्यक्ष उमेश कुमार पांडेय ने संगठन की तरफ से आंदोलन को समर्थन दिया है।
विज्ञापन

इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी अजीत कुमार गुप्ता, मंजू सिंह, रामदुलारे, अरुण कुमार सिंह, राकेश पांडेय, अजय तिवारी, सरिता शर्मा, रेनू सिंह, बिंदु पांडेय, उर्मिला गुप्ता, रेखा श्रीवास्तव, सत्येंद्र सिंह, रामाश्रय चौहान, भूपेंद्र बहादुर सिंह, गायत्री सिंह, सुदामा प्रसाद, रणविजय शाही, अजय कुमार पांडेय, जयनाथ यादव, केके गुप्ता, मोलन लाल जायसवाल, जितेंद्र कुमार रावत, अनूप बरनवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें