साइबर सेल की सहायता से पुलिस किशोरी की तलाश में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। नाबालिग का अपहरण करने के मामले पुलिस ने दो मित्रों के खिलाफ केस दर्ज किया है। साइबर सेल की सहायता से पुलिस आरोपितों और किशोरी की तलाश में जुटी है।
भटनी थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार रात एक किशोरी भोजन के बाद कमरे में सोने चली गई। शनिवार सुबह परिवारीजन उसे जगाने पहुंचे तो वह कमरे में नहीं मिली। काफी खोजने पर न मिलने पर परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस से की। जांच में दोषी मिलने पर पुलिस गांव के ही दो मित्रों पर केस दर्ज किया है। पुलिस को दिए शिकायती पत्र में किशोरी के पिता ने बताया कि दोनों आरोपित गांव के ही है और काफी दिनों से घर का चक्कर लगा रहे थे। इसका कई बार विरोध किया गया तो दोनों पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकी देते रहते थे। मामले में पुलिस दोनों आरोपित युवकों का मोबाइल डिटेल निकलवा उनको गिरफ्तार करने में जुटी है। एसओ गोपाल पांडेय ने बताया कि किशोरी को बहला फुसला कर भगाने और उसमें सहयोग करने पर दो युवकों पर विभिन्न धाराओं के केस दर्ज किया गया है। आरोपित परिवार से लगातार पूछताछ की जा रही है, जल्द ही नाबालिग को खोज लिया जाएगा।