फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरुष नसबंदी पखवाड़ा 22 से

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत पुरुष नसबंदी पखवारा 22 नवंबर से चार दिसंबर तक चलेगा। वहीं इस बार 21 तारीख को होने वाला खुशहाल परिवार दिवस भी 22 नवंबर को ही आयोजित किया जाएगा।
पुरुष नसबंदी पखवाड़ा मनाने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की निदेशक ने स्वास्थ्य विभाग को पत्र भेजा है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी है। एसीएमओ आरसीएच व नोडल अधिकारी डॉ. बीपी सिंह ने बताया कि विभिन्न स्तर पर व्यापक व सघन प्रचार-प्रसार किया जाएगा। पहले चरण में 22 से 28 नवंबर के बीच मोबलाइजेशन फेज, दूसरे चरण में 28 नवंबर से चार दिसंबर तक सेवा प्रदायी फेज चलेगा। मोबलाइजेशन फेज में हर एएनएम और आशा द्वारा पुरुष गर्भनिरोधक साधनों के प्रयोग के लिए इच्छुक दंपत्तियों की पहचान होगी। अभियान के मध्य संचार, संवाद स्थापित किए जाने के लिए पुरुष नसबंदी के स्वीकारकर्ता, पुरुष नसबंदी चैंपियंस को चिह्नित किया जाएगा। वहीं दूसरा फेज में भी विविध गतिविधियां होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

17 महिलाओं ने कराई नसबंदी
एसीएमओ आरसीएच ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटा पर भी मंगलवार से नसबंदी सेवा शुरू कराई गई। पहले दिन स्वास्थ्य केंद्र पर यूपीटीएसयू के सहयोग से 17 महिलाओं ने नसबंदी कराई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें