आचार संहिता के उल्लंघन और महामारी अधिनियम में केस
रुद्रपुर। गांव में लोगों को एकत्र कर कंबल बांटने और भोज कराने के आरोप में शनिवार को प्रधान प्रतिनिधि पर आचार संहिता के उल्लंघन और महामारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।
बैतालपुर के बीईओ और सेक्टर मजिस्ट्रेट नवनीत कुमार चौबे ने कोतवाली में तहरीर देकर मिश्रौलिया के प्रधान प्रतिनिधि के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन और महामारी अधिनियम का केस दर्ज कराया। आरोप है कि प्रधान प्रतिनिधि संजय सिंह चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद भी गांव में टेंट लगाकर भीड़ एकत्र कर लोगों को खाना ख़िला रहे थे। इस दौरान लोगों में कंबल वितरित किया गया। कोरोना प्रोटोकॉल की अनदेखी की गई। जांच टीम के पहुंचने पर लोग फरार हो गए। संवाद