देवरिया। एसपी विक्रांत वीर के निर्देश पर बरियारपुर पुलिस ने दो शातिर अपराधियों पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है। इनके नाम बरियारपुर क्षेत्र के अहिलवार बुजुर्ग गांव निवासी पंकज गुप्ता और अनूप उर्फ निगम गुप्ता है।
बरियारपुर थानाध्यक्ष त्रिवेंद्र कुमार मौर्या ने बताया कि दोनों शातिर लंबे समय से क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय थे। दोनों पर संगीन धाराओं में कई केस दर्ज हैं। इनमें मारपीट, अवैध हथियार, सरकारी कार्य में बाधा और शांतिभंग जैसे आरोप हैं। संवाद