फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया: रंजिश में चाचा ने भतीजे को घोंपा चाकू, हालत नाजुक

Wed, 27 Oct 2021 04:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।

सार

पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। समाचार लिखे जाने तक थाने में तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवरिया में भूमि अभिलेख में भाभी का नाम चढ़ने से नाराज रिश्ते के चाचा ने सब्जी मंडी में भतीजे के पेट में चाकू घोंप दिया। इससे भतीजा लहूलुहान होकर गिर पड़ा। इससे बाजार में अफरा तफरी मच गई। पुलिस ने घायल को सीएचसी पहुंचाया। यहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। उधर पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। समाचार लिखे जाने तक थाने में तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक लार नगर के खीरी मुहल्ला निवासी रत्नेश कुमार पटेल सुबह सब्जी लेने बाजार गया था। उसके पट्टीदारी के चाचा भी वहीं मौजूद थे। आरोप है कि वह दो भाई हैं। एक भाई का निधन कुछ वर्ष पूर्व हो गया है। इसके बाद भूमि अभिलेख में मृतक की पत्नी का नाम दर्ज हो गया। इसे लेकर सुबह सब्जी मंडी में दोनों के बीच कहासुनी होने लगी।

आरोप है कि रिश्ते के चाचा को लगा कि उसका नाम पट्टीदारी के भतीजे ने भूमि अभिलेख में चढ़वाया है। इसको लेकर वह युवक से उलझ गया। बात इतनी बढ़ी की युवक के चाचा ने भतीजे की पेट में चाकू घोंप दिया। जिला अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


उधर, भाग रहे आरोपी को पुलिस ने चाकू के साथ हिरासत में ले लिया। इस बाबत एसओ राममोहन सिंह ने बताया कि रंजिश में आरोपी ने चाकू घोंपा है। उसे हिरासत में लिया गया है। घटना की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर अभियोग पंजीकृत किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें