फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बेकाबू कार ने दो बाइकों और साइकिल को मारी टक्कर, पांच घायल

Mon, 08 Jun 2026 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। कोतवाली क्षेत्र के जमुआ नंबर दो गांव के पास रविवार की शाम बेकाबू कार ने दो बाइकों, साइकिल और सड़क किनारे खड़ी गन्ना पेराई मशीन से जा टकराई। हादसे में पांच लोग घायल हो गए। इनमें दो सगे भाइयों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सलेमपुर से देवरिया की ओर जा रही कार जमुआ नंबर दो गांव स्थित कबाड़ की दुकान के पास अनियंत्रित हो गई। इसी दौरान उसने रामपुर बुजुर्ग गांव निवासी पवन कुमार सिंह (45) और उनके छोटे भाई प्रेमनाथ सिंह (35) की बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। दोनों भाई उछलकर सड़क पर जा गिरे।
हादसे के बाद भी कार की रफ्तार कम नहीं हुई और दूसरी बाइक, एक साइकिल तथा सड़क किनारे खड़ी गन्ना पेराई मशीन से जा भिड़ी। दुर्घटना में बरठी गांव निवासी धनेश पांडेय (60), रजडीहा गांव निवासी राजकुमार (65) तथा गन्ना पेराई का कार्य कर रहे उमेश यादव (50) भी घायल हो गए।
विज्ञापन

कोतवाल दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे में शामिल कार समेत अन्य वाहनों को कब्जे में ले लिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कार गोरखपुर जिले की बताई जा रही है। तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें