फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब

Mon, 10 Aug 2026 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। शिव मंदिर मठिया में सावन के दूसरे सोमवार को भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए शिव भक्तों का आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। महिला और पुरुष श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रविवार आधी रात से ही मंदिर परिसर में उमड़ पड़ी थी। सोमवार भोर से कई लाइनों में खड़े शिवभक्त मंदिरों में जाकर जलाभिषेक किए। यह सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। इस दौरान पूरा क्षेत्र हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजता रहा।
विज्ञापन


शिव मंदिर परिसर में पांच शिवलिंगों में तीन अलग-अलग मंदिरों में और दो चबूतरे पर स्थापित है। ऐसे में जो भी शिवभक्त यहां दर्शन करने और जलाभिषेक करने पहुंचते है। वह पांचों शिवलिंगों पर जलाभिषेक करते हुए भगवान भोलेनाथ का पूजन-अर्चन करते है। वैसे तो इन दिनों शुक्रवार और सोमवार के अलावा रोजाना मंदिर परिसर में बड़ी तादाद में शिवभक्त जल ढारने पहुंच रहे है। इसके अलावा दोपहर बाद से रुद्राभिषेक का शुभारंभ हो रहा है जो देर शाम तक चलता रह रहा है। यहां की मान्यता है कि शिवभक्तों की मुरादें पूरी होने पर वह रुद्राभिषेक और भजन-कीर्तन कराते है। सावन माह भर पूरे मंदिर परिसर में जगह-जगह रुद्राभिषेक और सत्यनारायण भगवान की कथा होते रहती है। पुजारी डंकेश्वर गिरी ने बताया कि सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस फोर्स तैनात रह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें