फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: तिरंगा यात्रा में गूंजे भारत माता के जयकारे

Mon, 10 Aug 2026 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
मईल। भाजपा भागलपुर-पैना मंडल के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को बरहज विधायक दीपक कुमार मिश्र उर्फ शाका बाबा के बकुची स्थित आवास से तिरंगा यात्रा निकाली।
विज्ञापन

यात्रा के दौरान वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारों से माहौल से क्षेत्र देशभक्तिमय हो गया। यात्रा दोहनी चौराहे पर पहुंचकर समाप्त हुई।
इस अवसर पर विधायक दीपक कुमार मिश्र ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य युवाओं, किसानों और आमजन मानस में देशभक्ति की भावना को जागृत करना है। साथ ही देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले शहीदों को याद करना है। यात्रा में मंडल अध्यक्ष इंद्रदेव निषाद, दीनबंधु सिंह, सिम्पू सिंह, सूर्य प्रकाश मिश्र उर्फ धनु, शिवेंद्र सिंह, शिवम पांडेय, प्रभुनाथ चौहान, देवेश मिश्र, विनीत उपाध्याय, अशोक सिंह, विनीत सिंह, शिवम मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें