फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशुनपुरा गांव में रंजिश में मारपीट, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
विशुनपुरा गांव में रंजिश में मारपीट, छह घायल
विज्ञापन

लार। थाना क्षेत्र के एक गांव में पुरानी रंजिश में मारपीट हो गई। दोनों पक्ष से छह लोग घायल हो गए। मारपीट से गांव में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन

लार थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव निवासी वेदप्रकाश मिश्रा दूसरे पक्ष के सुंदरम मिश्रा के बीच किसी बात पर विवाद हो गया। मामला इतना बिगड़ा कि दोनों पक्षों से लाठी डंडे व ईंट पत्थर चलने लगे। एक पक्ष के सुंदरम मिश्रा, अशोक मिश्रा, अंकित मिश्रा, श्रीनिवास मिश्रा, विशाल मिश्रा, विवेक मिश्रा, दिलीप मिश्रा व दूसरे पक्ष के सूरज पांडेय, वेदप्रकाश मिश्रा उर्फ शिंपू गंभीर रूप से घायल हो गए। किसी ने मारपीट की सूचना पुलिस को फोन कर दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। वहीं सभी घायलों का उपचार सीएचसी पर कराया गया। दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है। उधर लार थाना क्षेत्र के महुजा निवासी देवराज पांडेय का गांव के किसी व्यक्ति से विवाद हो गया। लोगों ने उनकी पिटाई कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप शर्मा ने बताया कि सभी मामलों में जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें