फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रपुर में मतदाता सूची से विलोपित हो गए 2500 नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर (बस्ती)। पंचायत चुनाव की मतदाता सूची में नाम विलोपन को लेकर बवाल बढ़ने लगा है। यहां करीब 34 गांवों में 2500 लोगों का नाम मतदाता सूची से अपमार्जित कर दिया गया है। पंचमा गांव के लोगों ने नाम विलोपन को लेकर चुुनाव आयोग में शिकायत की।
विज्ञापन

चुनाव आयोग ने मामले को गंभीरता से लेकर बृहस्पतिवार को जांचकर तत्काल नाम बढ़ाने का डीएम को निर्देश दिया है। आयोग के विशेष कार्याधिकारी एसके सिंह ने डीएम को पत्र लिखकर शीर्ष प्राथमिकता पर विलोपन सूची की जांच कराकर गावं में मौजूद लोगों का नाम दोबारा मतदाता सूची में जोड़ने का निर्देश दिए हैं। आयोग का पत्र आते ही निर्वाचन विभाग में हड़कंप मच गया। एसडीएम ने स्वयं गावं में जाकर मामले की जांच की। यहां 75 लोगों का नाम पूरक सूची में विलोपित कर दिया गया है। जबकि अंनतिम सूची में उनका नाम था। इनमें से 33 लोगों ने नाम विलोपित होने पर चुनाव आयोग में शिकायत की। रुद्रपुर चुनाव कार्यालय के अनुसार उन्हीं गांवों में नाम विलोपित किया गया है, जहां का इपिक रेसियों 80 प्रतिशत से अधिक है। जनसंख्या के सापेक्ष मतदाताओं की संख्या 80 प्रतिशत से अधिक होने पर चुनाव आयोग ने गांव मे नहीं रहने वाले, यदा कदा गांव आने वाले, कही अन्यत्र रोजी रोटी कमाने वालों का नाम अपमार्जित करने का निर्देश दिया है। आयोग के इपिक फार्मूले पर तमाम गांवों में देश विदेश में कमा रहे मतदाताओं के नाम पर कैची चल गई। विलोपन की सूची जारी होते ही विवाद बढ़ने लगा। क्षेत्र के सचौली पटवनिया और बड़हरा के मतदाताओं ने भी नाम विलोपन की शिकायत की है। इस बाबत एसडीएम संजीव कुमार ने कहा कि मामले की जांच हो रही है, बाहर रहने वाले लोगों का नाम विलोपित हुआ है। जो लोग गांव में हैं उनका नाम जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें