फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद ने 16 लाभार्थियों को दिया आयुष्मान कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद ने 16 लाभार्थियों को दिया आयुष्मान कार्ड
विज्ञापन

रुद्रपुर। ब्लॉक सभागार में राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद ने मंगलवार को आयुष्मान भारत योजना के तहत 16 गरीबों में गोल्डन कार्ड वितरित किया। स्वास्थ्य महकमे की ओर से आयोजित कार्यक्रम में कुपोषित बच्चों में दवा किट बांटी गई।
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आजादी के 75वीं वर्षगांठ पर मुफ्त पढ़ाई और मुफ्त दवाई का सपना साकार हो रहा है। पहले गरीब गंभीर बीमारियों की चपेट में आकर असमय प्राण गवां देते थे। उसके पास बड़े अस्पतालों में इलाज कराने के लिए धन नहीं होता था। आयुष्मान भारत योजना के तहत गोल्डन कार्ड धारकों को पांच लाख तक की मुफ्त दवा कराने की सुविधा है। इस योजना से देश के नामचीन बड़े अस्पतालों में अब गरीबों का भी इलाज हो रहा है। हर गरीब को रोटी, कपड़ा और मकान की सुविधा देकर पीएम मोदी और सीएम योगी दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सिद्धांत को सार्थक कर रहे हैं। आजादी के 75वें साल में आयोजित अमृत महोत्सव पर देश में गरीबों के कल्याण के लिए 75 कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। देश को एक भारत, श्रेष्ठ भारत बनाने के लिए योगी और मोदी की सरकार बार-बार बनानी होगी। इस अवसर पर सीडीओ रवींद्र कुमार, एसडीएम संजीव कुमार, बीडीओ कार्तिकेय मिश्र, ब्लाक प्रमुख ऊषा पासवान, एमओआईसी डॉ. एसके राव, विश्वविजय निषाद, एलबी चौधरी, धीरेंद्र सागर, विकास कुमार, आनंद कुमार अखिलेश, महेश मणि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें