15 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
देवरिया। कोतवाली पुलिस ने शनिवार की शाम को 15 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए गैंगस्टर एक्ट के आरोपित पर रंगदारी मांगने और लूट के आरोप में केस दर्ज है।
प्रभारी कोतवाल विपिन मलिक को शाम को मुखबिर ने सूचना दी कि गैंगस्टर एक्ट के मामले में फरार बदमाश सदर रेलवे स्टेशन के माल गोदाम के पास मौजूद है। मौके पर पहुंची पुलिस ने माल गोदाम रोड़ के पास से बदमाश मंगेश उर्फ मंगेश्वर गिरी निवासी शहर की बुद्ध बिहार कॉलोनी थाना कोतवाली को पकड़ लिया।
प्रभारी कोतवाल ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश गैंगेस्टर एक्ट में वांछित था। उसके ऊपर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। आरोपित पर कोतवाली में लूट, रंगदारी का मुकदमा पहले दर्ज हो चुका है। इन मामलों में वह जेल जा चुका है।