फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी चाय के जवाब में राहुल का रिक्शा!

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी एक मार्च को काशी में बाबा विश्वनाथ के दरबार में मत्था टेकने के बाद मिर्जापुर में आयोजित जनसभा को संबोधित करने जाएंगे।
विज्ञापन


यहां वे भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की चाय की दुकानों पर अड़ी (अड्डा) लगाने की रणनीति का जवाब रिक्शा चालकों से संवाद करके देंगे। चौपाल में वे रिक्शा चालकों की समस्याएं सुनेंगे।

र‌िक्शा चालकों के साथ होगी चौपाल

उधर, राहुल के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारी के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) की तरफ से पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए मोहन गोपाल रविवार को यहां आए। उन्होंने कैंट स्टेशन पर रिक्शा चालकों से मिलकर चौपाल कार्यक्रम की रूपरेखा तय की।

उन्होंने विश्वनाथ मंदिर मार्ग का जायजा भी लिया। इसके बाद वे दिल्ली लौट गए। राहुल के प्रस्तावित कार्यक्रम की जानकारी मिलने के बाद कांग्रेस नेताओं की सक्रियता रविवार को बढ़ गई।

पर्यवेक्षक मोहन गोपाल ने पार्टी की प्रदेश कमेटी के उपाध्यक्ष राजेशपति त्रिपाठी, विधायक अजय राय, बैजनाथ सिंह, विजयशंकर मेहता, शैलेंद्र सिंह आदि के साथ रिक्शा चालकों से कैंट स्टेशन पर मुलाकात की।

द‌िलचस्प होगा प्रचार

उन्होंने संवाद कार्यक्रम के लिए कैंट स्टेशन परिसर, उसके सामने, जवाहर मार्केट के पास खाली पड़े स्थलों का जायजा लिया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से श्री काशी विश्वनाथ मंदिर मार्ग का भी अवलोकन किया।

इस दौरान उन्होंने साथ में मौजूद कांग्रेसजनों को राहुल के कार्यक्रम की तैयारी के संबंध में आवश्यक निर्देश भी दिए।

विज्ञापन

बैठक की तैयार‌ियां पूरी

कांग्रेस के जोन प्रवक्ता अनिल श्रीवास्तव अन्नू का कहना है कि राहुल के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारी के लिए 25 फरवरी को दोपहर 12 बजे इंग्लिशिया लाइन स्थित पार्टी कार्यालय पर कांग्रेसजनों की बैठक बुलाई गई है।

इसमें जोन स्तरीय सभी पदाधिकारी, वर्तमान तथा पूर्व सांसदों, विधायकों के अलावा जिला और  महानगर इकाई के अध्यक्ष बुलाए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें