फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तनाव में ग्रस्त युवक ने की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
सरैंया (चित्रकूट)। मानिकपुर थाना क्षेत्र के सरैंया गांव में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह कबाड़ का कार्य करता था। बताया जाता है कि उस पर लगभग एक लाख रुपये कर्ज था।
विज्ञापन

मानिकपुर थाना क्षेत्र के सरैंया गांव निवासी निरपत सोनकर (45) का शनिवार को घर में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इससे क्षुब्ध होकर उसने दुकान में फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। खाना देने गई बेटी ने पिता का शव फंदे से झूलता देखकर रोने लगी। घर आकर उसने मां को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस नेे शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। उसके चार पुत्र और चार पुत्रियां हैं। परिजनों ने बताया कि वह कई दिनों से मानसिक तनाव में था। उसने कुछ ग्रामीणों से लगभग एक लाख रुपये कर्ज ले रखा था। वह पुत्रियों के विवाह और पढ़ाई को लेकर चिंतित था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें