ग्रामीणों से बातचीत करते जल जीवन मिशन योजना नमामि गंगे के एडीएम सुनंदू सुधाकरन। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। जल जीवन मिशन कार्यक्रम में लापरवाही बर्दास्त नहीं होगी। जेई स्थलीय निरीक्षण कर हकीकत परखे। यह बात जल निगम के संयुक्त प्रबंध निदेशक सुशील कुमार पटेल ने निरीक्षण के दौरान कही। इस दौरान अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे एस. सुधाकरण मौजूद रहे।
संयुक्त प्रबंध निदेशक ने सिलौटा पाइप पेयजल परियोजना से वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, हाउस सर्विस कनेक्शन और बिछाई जा रही पाइप लाइन का निरीक्षण किया। ग्राम गनींवा, प्रसिद्धपुर में हाउस सर्विस कनेक्शन लगाए जा रहे थे। जहां पर घर-घर जाकर जांच की। कार्यदाई संस्था को निर्देशित किया कि नल संयोजन मानक के अनुरूप करें। जिससे किसी भी तरह की लीकेज या अन्य कोई समस्या न आए। इस दौरान एलएनटी के प्रोजेक्ट मैनेजर संजीव श्रीवास्तव, इंजीनियर ध्रुव शुक्ला, जल निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर राजेंद्र सिंह, टीपीआई के इंजीनियर आदि उपस्थित रहे।