फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राइटर्स और जुविनाइल ने जीता मैच

विज्ञापन
जेल परिसर में मैच के दौरान गेंद फेंकता गेंद्बाज। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। जेल प्रीमियर क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को दो मैच हुए। जुविनाइल इलेवन ने सर्किल इलेवन को हराकर मैच जीत लिया। वहीं दूसरे मैच में राइटर्स की टीम ने वालॅंटियर इलेवन को हरा दिया।
विज्ञापन

जिला जेल परिसर में सोमवार को पहले मैच में जुविनाइल इलेवन ने टास जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया। बल्लेबाजी करने उतरी सर्किल इलेवन की टीम ने निर्धारित 10 ओवरों में 89 रन बनाए। जिसमें विजय ने सर्वाधिक 27 रन का योगदान दिया। जुविनाइल इलेवन की ओर से आबिद ने पांच विकेट लिए। जवाब में उतरी जुविनाइल इलेवन के कप्तान किशन ने महत्वपूर्ण 66 रन बनाए और अपनी टीम को पांचवें ओवर में ही जीत दिला दी।
दूसरे मैच में वालंटियर्स इलेवन ने टॉस जीता और राइटर्स को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया। राइटर्स इलेवन की ओर से कप्तान उमेश ने 50 और पियूष पांडेय ने 46 रन की पारी खेली। पूरी टीम ने 135 रन बनाए। जवाब में वालंटियर्स की ओर से कमल 23, अभय 18 और रतिभान ने 15 रन बनाए। अंतिम गेंद में जीत के लिए वालंटियर्स को चार रन बनाने थे लेकिन उनके बल्लेबाज दो रन ही बना सके। जिससे राइटर्स इलेवन मैच जीत गया। मैच के दौरान जेल अधीक्षक अशोक कुमार सागर व जेलर संतोष कुमार ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें