फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने जहर खाकर जान दी

विज्ञापन
फोटो-7- घटना के बाद तीनों बच्चों के साथ गुमसुम बैठी मृतका की सास। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। पारिवारिक कलह के चलते महिला ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पोस्टमार्टम हाउस के बाहर ससुराल वालाें और मायके पक्ष के बीच नोकझोंक भी हुई। आरोप लगा कि महिला ने एक व्यक्ति के प्रेम प्रसंग के चलते यह कदम उठाया है। हालांकि किसी पक्ष ने कोतवाली में तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के आनंदपुर गांव की गीता वर्मा (30) पत्नी रज्जू वर्मा ने शनिवार को जहर खा लिया। पता चलने पर परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने प्रयागराज रेफर कर दिया। शनिवार की रात महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। परिजनों ने बताया कि गृहकलह के चलते उसे डांट दिया था। इससे क्षुब्ध होकर उसने जहर खा लिया। उसका मायका सपहा गांव में है। पति दिव्यांग है। सूरत में रहकर जीविकोपार्जन करता है। उसकी तीन पुत्रियां हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि पति ने पारिवारिक कलह के चलते खुदकुशी की बात कही है। प्रेम प्रसंग की बात भी ग्रामीणों और परिजनों ने बताई है, लेकिन इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें