चित्रकूट। भरतकूप थाना अंतर्गत खम्हरिया गांव में जुआं खेलाने के आरोप में फरार चल रहे डाकू ठोकिया के भाई ग्राम प्रधान दीपक ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है। उसको न्यायिक हिरासत मेें भेज दिया।
भरतकूप के खम्हरिया गांव में जुआ खिलाये जाने की शिकायत पर आईजी के निर्देश पर टीम ने एक सप्ताह पूर्व छापा मारकर जुआरियों को गिरफ्तार किया था। इसमें मारे जा चुके डकैत ठोकिया के भाई व ग्राम प्रधान दीपक पर जुआ खेलाने का आरोप है। वह फरार चल रहा था। उसने शनिवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है। गौरतलब है कि इसकी तलाश भरतकूप पुलिस टीम कर रही थी लेकिन पुलिस को इसकी भनक भी नहीं लगी और आरोपी ने न्यायालय में समर्पण कर दिया।
इसके बाद अदालत के आदेश पर उसे जेल भेजा गया है। यूपी एमपी के बार्डर क्षेत्र खमरिया में जुआं खेलते समय पुलिस टीम ने छापेमारी कर दस आरोपियों को पकड़ा था। इसमें से अर्जुन सिंह की जेल में बीमारी के चलते मौत हो गई है। इस मामले में मृतक के परिजनों ने भरतकूप पुलिस पर मारपीट करने का आरोप लगाया है, जिसकी जांच चल रही है।