फोटो- 15- कलक्ट्रेट परिसर में राजापुर एसडीएम के खिलाफ प्रदर्शन करते कोटेदार। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। राजापुर क्षेत्र के कोटेदारों ने पूर्ति निरीक्षक के पक्ष व कोटेदारों के उत्पीड़न करने को लेकर एसडीएम राजापुर के खिलाफ कलक्ट्रेट परिसर में कोटेदारों ने प्रदर्शन किया। इसके बाद डीएम को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कोटेदारों ने कहा कि 23 जुलाई को एसडीएम राजापुर ने कोटेदारों की दोपहर में बैठक बुलाई थी। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का वितरण का कार्य रोककर बैठक में जाना पड़ा। बैठक में कोटेदारों को धमकाकर कहा गया पूर्ति निरीक्षक के खिलाफ बयान देना है। जब कोई इस मामले में तैयार नहीं हुआ तो उत्पीड़न शुरू कर दिया गया। इसके अलावा कोटेदारों व पूर्ति निरीक्षक से रुपये की मांग की जा रही है।
कोटेदार संघ के अध्यक्ष रामभरोसे सिंह, मुकेश कुमार, रामकरन, शिवशंकर, मंजू देवी, पूनम, शारदा, रामबहोरी, शिवभोले, ज्ञानगीता, अरविंद, लखन, लालमन, अभिमन्यु व आदित्य भी मौजूद रहे। इस मामले में राजापुर एसडीएम राजीव कुमार राय ने बताया कि कई जगह घटतौली की शिकायतें आ रहीं हैं। इसके लिए कोटेदारों को संकल्प दिलाया गया कि ऐसा न करें अन्यथा शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई होगी। इसी कारण कोटेदार मनगढ़ंत आरोप लगा रहे हैं।