फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलखड़िया गैंग का शातिर बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
Vicious crook of Balkhadia gang arrested - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
मानिकपुर (चित्रकूट)। मारकुंडी के जंगल से पुलिस ने बलखड़िया गैंग के शातिर बदमाश दीपक कुमार पटेल पुत्र राजकरन पटेल निवासी चौखड़ा गांव गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे सेएक देसी पिस्टल, चार कारतूस, सहित लूट के दो मोबाइल बरामद किया है। पुलिस ने पूर्व में बबली गैंग में शामिल चार बदमाशों को पकड़कर लूट का माला बरामद किया था।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि मारकुंडी इलाके के अमचुर नेउरा के कोलान बस्ती में 17 सितंबर को लूटपाट हुई थी। जिसमें कई ग्रामीणों के मोबाइल सहित अन्य वस्तुओं को बदमाशों ने छीन ले गए थे। जिसमें पुलिस ने बबली गैंग के चार बदमाशों को पकड़ा था। इसी मामले में दीपक कुमार पटेल फरार चल रहा था। जिसे पुलिस ने मारकुंडी के जंगल से गिरफ्तार किया है। यह बलखड़िया गैंग का सदस्य है। जो 22 सितंबर को पुलिस मुठभेड़ होने पर मार्कण्डेय जंगल से भाग गया था। इसके ऊपर कई मामले दर्ज है।
जंगल में किया कांबिंग
चित्रकूट। साढे़ पांच लाख के इनामी डाकू गौरी यादव को पकड़ने के लिए बहिलपुरवा थाना पुलिस ने पीएसी के जवानों के साथ बहिलपुरवा क्षेत्र के अन्नपूर्णा देवी के मंदिर के जंगलों में कांबिंग किया। ग्रामीणों से मिलकर बदमाशोें के बारे में जानकारी की। कहा कि बदमाशों को शरण देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर बहिलपुरवा थानाध्यक्ष दीनदयाल सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें