फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: चित्रकूट में विजयादशमी पर दर्दनाक हादसा, तालाब में नहाते समय दो बहनों की डूबने से मौत; गांव में छाया मातम

Tue, 24 Oct 2023 10:07 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

चित्रकूट के खण्डेहा गांव के पथरकुंडा तालाब में रामबाबू की बेटियां भारती (12) और अंजलि (7) डूब गई, जिससे विजयादशमी पर दर्दनाक घटना से गांव में मातम छाया है।
विज्ञापन
तालाब में डूबीं दो बहनें - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के चित्रकूट के मऊ क्षेत्र के खण्डेहा गांव के मोहनपुर मजरे में तालाब में नहाते समय दो सगी बहनों की डूबने से मौत हो गई। मौत की खबर के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेजा है। 

विज्ञापन

बता दें कि खण्डेहा गांव के पथरकुंडा तालाब में रामबाबू की बेटियां भारती (12) और अंजलि (7) डूब गई, जिससे विजयादशमी पर दर्दनाक घटना से गांव में मातम छाया है। यह करीब शाम पांच बजे अपने घर से तालाब नहाने गई थी। रामबाबू ने बताया कि तालाब बहुत गहरा था, जिससे वह गहरे पानी की ओर चली गईं और डूब गईं। उनसे तैरते नहीं बनता था इसलिए उनकी जान चली गईं। 
विज्ञापन

गांव के एक चरवाहे ने गांव में सूचना दी की दो बच्चियों इस तालाब में डूब गई हैं। इसके बाद गांव के कुछ गोताखोर पहुंचकर दोनों को तालाब के बाहर निकला तब तक उनकी सांसे टूट चुकी थी। इसके बाद उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मऊ ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रामबाबू खेती किसानी कर के अपने परिवार का भरण पोषण करता था। इस संबंध में मऊ थाना प्रभारी राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि सूचना मिली थी कि दो बच्चियों तालाब में डूब गई हैं। मौके पर पुलिस पहुंचकर अस्पताल लाई जहां उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है। दोनों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें