फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से दो की मौत, छह भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जिले में बुखार से मासूम समेत दो की मौत हो गई। इसके अलावा छह से अधिक बुखार व निमोनिया पीड़ितों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

तरौहंा निवासी ओंकार सैनी का एक माह दस दिन का पुत्र राजू दो दिन से बुखार से पीड़ित था। शुक्रवार की रात को हालत नाजुक होने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लाए, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
इसके अलावा सभापुर निवासी शानू पुत्र राजेश की भी तबियत खराब होने पर उसका इलाज चल रहा था। शुक्रवार की रात परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल आ रहे थे लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार शनिवार की सुबह सीतापुर पीएचसी और शिवरामपुर सीएचसी में कादरगंज निवासी धर्मराज, अंगद, चितरागोकुलपुर निवासी संगीता और गुड़िया, सीतापुर निवासी संतोष कुमार, वाल्मीकि नगर निवासी चुन्नू प्रसाद और शिवरामपुर निवासी ज्ञान प्रसाद को बुखार होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें