फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार उल्टी दस्त से दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट/शिवरामपुर। जिले में लगातार बुखार, उल्टी-दस्त व पेटदर्द के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। रविवार को शहर के व्यापारी समेत दो लोगों की मौत हो गई। जिला अस्पताल में आठ बुखार के मरीजों को भर्ती किया गया।
विज्ञापन

मुख्यालय के इलाहाबाद रोड निवासी भोला प्रसाद (62) प्लास्टिक की बिक्री का काम करते थे। अचानक हालत बिगड़ने पर पुत्री पूजा ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा शिवरामपुर चौकी क्षेत्र के खुटहा गांव के श्रीकेशन (75) की बीती शाम तबियत खराब होने पर पुत्र राम प्रसाद जिला अस्पताल लेकर आया। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल के डा. पीडी चौधरी ने बताया कि बुखार व पेटदर्द के कई मरीज दिनभर अस्पताल आए जिनका इलाज किया गया। इटवा बिसंडा जिला बांदा निवासी दस माह की बालिका उन्नति को लेकर उसके पिता रामप्रसाद जिला अस्पताल लेकर आए। जिसे डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें